भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई: कई लोगों को मिली राहत

Army Agniveer Bharti 2023: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। तिथि आगे बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है अब जो लोग आवेदन करने से वंचित रह गए थे उन्हें दोबारा मौका मिल गया है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार 20 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2023 थी। जिसे 5 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में इंडियन आर्मी ने joinindianarmy.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत स्टोर कीपर, क्लर्क और टेक्निशियन सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी।लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं। एग्जाम 17 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने से पहले अधिकृत वेबसाइट पर जरूर देखे।



