NarmadaPuram Crime News: बुजुर्ग महिला की हत्या: पैर काटकर ले गए एक किलो चांदी के कड़े और अन्य जेवरात
नर्मदा पुरम के ग्राम सांगाखेड़ा में महिला के साथ लूट और हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम बाई चौरे उम्र 75 वर्ष खेत के मकान में अकेली रहती थी। मंगलवार की रात को अज्ञात ने महिला की हत्या कर महिला के दोनों पैर काटकर एक किलो चांदी के कड़े और सोने की चैन लूटकर चले गए। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जब महिला का बेटा खेत पहुँचा तो पता चला कि माँ का शव पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसडीओपी मदन मोहन समर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



