Gold-Silver Rates Today: सोने- चांदी की कीमतों में आज मामूली बढ़त

Gold Price 6 March 2023:
विवाह के इस सीजन में में सोना -चांदी के दामों में लगातार उतार -चढ़ाव जारी है। सोमवार सप्ताह के पहले दिन सोना- चांदी के दाम में मामूली बढोतरी हुई है।
6 मार्च 2023 को सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में आज बदलाव नजर आ रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव अब 56108 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड का भाव 55883 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 51395 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव अब 42081 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट का भाव 32823 रुपये पर पहुंच गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 56103 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 56108 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज (सोमवार) सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 55883 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 51395 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42081 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 32823 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 64293 रुपये की हो गई है.
Betul: बैतूल बाजार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: जांच में जुटी पुलिस


