MP Weather News: प्रदेश के कई संभागों में गरज चमक के साथ ओले गिरने के आसार
MP Weather News: मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है मध्य प्रदेश के कई संभागों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। 8 मार्च तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
अगले 24 घंटो के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की बारिश होगी।
बैतूल में कई स्थानों पर बारिश
बैतूल जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई है। शनिवार शाम को बारिश हुई रात में भी गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। बैतूल में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की है। बारिश के कारण कई किसानों की खेत मे कटी फैसले भीग गई है। बेमौसम बारिश से किसान परेशान है।



