Betul Weather News : जिला मुख्यालय पर तेज हवा के साथ बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी
बैतूल- पीछे दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला सा था शनिवार शाम को गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश होना शुरू हो गई। बारिश होने से उमस से राहत मिली है।
बेमौसम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले के कई क्षेत्रों में अभी गेहूं कटाई का काम जारी है कई किसानों की खेत के कटी गेहूं की फसलें देवी भीगने के समाचार मिले हैं। शनिवार शाम को अचानक काले बादल छा गए और हवाएं चलने लगी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होना शुरू हो गई। करीब 5 मिनिट तक बारिश होते रही। मौसम विभाग के मुताबिक नया चक्रवार्थी सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में गरज चमक के साथ ओर बारिश हो सकती है।




