MP के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके: तीव्रता 3.0 मापी गई

MP के कई जिलों में भूकंप के झटकों के कारण लोग दहशत में आ गए हैं । भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई जनहानि होने की जानकारी सामने नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार MP में रविवार दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर करीब 12:54 बजे धार, बड़वानी, अलीराजपुर में भूकंप के झटके महसूस किये है। जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। प्रभावित जिलों में बड़वानी, अलीराजपुर, धार के अलावा आसपास के जिले इंदौर, झाबुआ और खरगोन भी शामिल हैं।



