Betul Accident News: बोलेरो पेड़ से टकराई 3 महिलाएं घायल, जिला अस्पताल किया भर्ती
बैतूल। खंडवा से बैतूल आ रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।
https://www.gyanwani.com/8574/
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सारनी शोभापुर निवासी सात लोग बोलेरो वाहन से खंडवा से बैतूल आ रहे थे। शनिवार सुबह लगभग 6 बजे ग्राम देसली के पास वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। हादसे में सीमा बाई, अरूणा बाई और पिंकी घायल हो गई है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती किया। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आ रही है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आई और उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधा सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार कई लोग नींद में थे। अचानक हुए हादसे वह भी दहशत में आ गए। हादसे में गाड़ी का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
Gold Silver Price Today: पिछले एक सप्ताह में सोने- चांदी के दाम में आई है भारी गिरावट

