एक बार फिर चली सर्द हवाएं, लुढ़का तापमान, बढ़ने लगे ठंड के तेवर
ज्ञानवाणी न्यूज़ बैतूल
बैतूल- एक बार फिर मौसम मैं बदलाव होने लगा है उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने के बाद फिर से ठंड के तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतुल में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 12. 4 और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया है। न्यूनतम तापमान में 2.1 और अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट आई है।
अगला सिस्टम 13 फरवरी से बनेगा
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) पाकिस्तान के ऊपर एक ट्रफ के रूप में हैं। इसके प्रभाव में पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात सक्रिय है। इससे होकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से होते हुए कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। 13 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है।