Betul: जरूरतमंद लोगों को खून देकर रक्तवीर निभा रहे मानव धर्म: विकास मिश्रा

बैतूल: आज एक मरीज को 3 यूनिट ओ पाजेटिव की जरूरत होने पर राज वर्मा एवं अनूप द्वारा रक्तदान किया गया। इस मौके पर रक्त वीर विकास मिश्रा एवं अनिल पेशवे मौजूद थे।
श्री मिश्रा ने बताया कि बैतूल में जागरूता इतनी है कि कल तक लोग ब्लड डोनेट करने में डरते थे। लोग कई प्रकार की भ्रांतियों से घिरे थे। लेकिन युवाओं के आगे आते ही लोगों का आत्म विश्वास इस कदर बढ़ा है कि अब लोगों के रक्तदान करने में न उम्र का बंधन है और न ही कोई संकोच होता है। यही वजह है कि जरूरत के मौके पर लोग एक निवेदन पर आ कर रक्तदान करते है। श्री मिश्रा ने कहा कि रक्तदान करने के मामले में हमेशा पीछे रहने वाली महिलाएं भी तेजी से इस मामले में जागरुक होकर रक्तदान कर रही हैं।



