एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में आग से हड़कंप: सभी यात्री सुरक्षित

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने से हड़कंप मच गया। विमान की धाबी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट अबू धाबी से कालीकट आ रही थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, सभी 184 पैसेंजर्स सुरक्षित हैं।

DGCA ने जानकारी दी है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस का B737-800 विमान जो फ्लाइट नंबर IX 348 के तौर पर ऑपरेट किया जा रहा था, उसके इंजन नंबर-1 में आग लग गई थी, इस वजह से उसे वापस भेजा गया। DGCA ने बताया कि VT-AYC नंबर से रजिस्टर्ड विमान में जिस समय आग लगी, उस समय वह 1000 फीट की ऊंचाई पर था।आग लगने की घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्री दहसत में आ गए। जैसे ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई तो राहत ही सांस ली गई। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button