Betul Weather News: ठंड ने किया पलटवार, 4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

बैतूल- ठंड ने एक बार फिर जबरदस्त पलटवार किया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। बैतूल में आज गुरुवार का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री था। रात के समय कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर है।

उल्लेखनीय है कि इस ठंड के सीजन में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। ठंड ने जाते-जाते फिर एक बार पलटवार किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है।

2 February 2023 Ka Rashifal: बिजनेस कर रहे कर्क राशि वालों को आज होगा मुनाफा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button