Betul Crime News: 47 आरोपियों के पास से 16 कट्टे 4 कारतूस सहित 51 हथियार जब्त

बैतूल। बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिला है और यह प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा शांतिप्रिय जिलों में शामिल है, लेकिन अब इस शांतिप्रिय जिले में भी धड़ल्ले से अवैध हथियारों का उपयोग बढ़ते ही जा रहा है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार को जब्त किए है। सोमवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता आयोजित की जिसमें एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी नीरज सोनी सहित थाना प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र रखने वाले गुंडाबदमाशों व आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रखते हुए हथियार पकडऩे संबंधित दिसम्बर और जनवरी माह में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के समस्त थानों में कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई। इस दौरान पुलिस को अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों और उनके पास से हथियार बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने दो माह चले इस अभियान के तहत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 51 हथियार व कारतूस जब्त किए है। अवैध हथियार में सबसे ज्यादा 16 कट्टे शामिल है। आंकड़ों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अवैध रूप से हथियारों का कारोबार हो रहा है।

दो माह में 47 लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि गुंडा बदमाशों और आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर अभियान में कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा जिनमें एक छूरी, एक बक्का, 4 कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। इसी तरह गंज पुलिस ने 3 प्रकरण बनाए जिसमें 3 चाकू बरामद किए। बैतूलबाजार पुलिस ने 01 प्रकरण  बनाया जिसमें एक चाकू,  मुलताई पुलिस ने 7 बनाए जिनमें 4 छूरा 2 छूरी, 1 कट्टा और एक कारतूस, आमला पुलिस ने 5 प्रकरण बनाए जिनमें 4 छूरा, 1 कट्टा और एक कारतूस, बोरदेही पुलिस ने 5 प्रकरण में 2 छूरी, एक बक्का, एक कट्टा, सारनी पुलिस ने 4 प्रकरण में एक छूरा, 3 कट्टे, एक कारतूस, रानीपुर पुलिस ने 2 प्रकरण में 2 चाकू, चोपना पुलिस ने 2 प्रकरण में 2 छूरा, शाहपुर पुलिस ने 6 प्रकरण में 1 चाकू, एक छूरी, एक बक्का, 3 कट्टे, चिचोली थाना पुलिस ने 3 प्रकरण में 3 कट्टे, भैसदेही थाना पुलिस ने 2 प्रकरण में 1 छूरा, एक बक्का, मोहदा थाना पुलिस ने एक प्रकरण में 1 छूरा बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button