Betul: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक: 2 लोगों की दर्दनाक मौत

बैतूल। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बानुर खापा के पास शुक्रवार की रात कुर्सियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सवार अन्य दो लोग घायल है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बानुर खापा के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे कुर्सियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में मुलताई निवासी श्यामलाल करदाते उम्र 65 वर्ष और विक्रम सिंह की जिला अस्पताल में उपचार के समय मौत हो गई है। लाहनू दोड़के, जीवनलाल निवासी मुलताई घायल है। घायलों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। साईं खेड़ा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि ट्रक में कुर्सियां भरकर मुलताई की ओर जा रहा था तभी ट्रक की स्टेरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में मुलताई के कुछ लोग लिफ्ट लेकर बैठे थे जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

