Betul: निलंबित खनिज अधिकारी के सुने आवास में चोरों ने लगाई सेंध, लैपटॉप और पिस्टल चोरी

बैतूल- गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्या महाविद्यालय के पास सदर स्थित निलंबित खनिज अधिकारी के सूने आवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने लैपटॉप पेनड्राइव सहित पिस्टल चोरी कर ली है।
गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि 24 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने निलंबित खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी के सदर निवास पर चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया है। लैपटॉप पेनड्राइव सहित अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है। अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि सुने घर से एक पेन ड्राइव, लैपटॉप, नगदी 4 से 5 हजार रुपये और एक पिस्टल चोरी चली गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पिस्टल चोरी करने की कोई शिकायत नही मिली है। पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुट गई है।



