Weather news: चंबल संभाग में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

MP के ग्वालियर और चंबल संभागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घण्टे के दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़ और नीमच में गरज चमक के साथ बारिश की सभावना है।




