Betul: गाली-गलौच करने पर बड़े भाई ने की थी छोटे भाई की हत्या: आरोपी गिरफ्तार
बैतूल– गंज थाना पुलिस ने ग्राम खंडार में हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। बड़े भाई ने छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी थी।गंज थाना प्रभारी ए.बी. मर्सकोले ने बताया कि 16 जनवरी को फरियादी शिवकिशोर यादव पिता गोदुलाल यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खंडारा द्वारा रिपोर्ट की गई कि उसके लडके संदीप यादव की अज्ञात कारण से मौत हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर थाना गंज में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मृतक संदीप यादव के शव का जिला अस्पताल बैतूल में पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें डाक्टर द्वारा मृतक संदीप यादव की मौत मारपीट करनें से आई अंदरूनी चोट से होना लेख किया गया जिस पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 26/ 23 धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान परिजनो एवं साक्षियो के कथन लेखबद्द किये गये। परिजनो के लिये गये कथनो के आधार पर मृतक संदीप यादव के भाई ललित यादव के कथनों में विरोधाभाष होने से ललित यादव से घटना के संबंध में हिकमतअमली से पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि घटना दिनाँक को मृतक संदीप यादव अत्यधिक शराब पीकर घर आया था जिसे समझाईश देने पर उसके द्वारा गाली-गलौच की गई जिस पर ललित यादव द्वारा मृतक संदीप यादव के साथ लात-मुक्को से मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ललित यादव द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले, उनि छत्रपाल धुर्वे, सउनि रामस्वरुप रघुवंशी, प्र.आर. 283 अजय, प्र.आर. 79 मयुर, आर. 633 कमलेश, सैनिक 195 अमित की सराहनीय भूमिका रही।



