Accident Betul: कार ने बाइक को मारी टक्कर, जुड़वा भाइयों में एक कि मौत

घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

Accident Betul 19 January 2023

बैतूल– नेशनल हाईवे सुखी नदी की पुलिया पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक युवक  मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केसला थाना क्षेत्र के ग्राम बारदा रैय्यत निवासी दो जुड़वा भाई विजय पिता अशोक अखण्डे 18 वर्ष और अजय अखण्डे 18 वर्ष बाइक से शाहपुर मेला आये थे।वापस गाँव जाते समय बुधवार शाम को सुखी नदी के पुलिया पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में विजय की मौत हो गई है। अजय की हालत गंभीर बनी है जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है। बाइक को टक्कर मारने वाली कार किसी पुलिस कर्मी की बताई जा रही है। शाहपुर थाना प्रभारी शिवचरण मुकाती ने बताया कि घायल के बयान नही लिए है। जांच के बाद ही पता हो पायेगा की कार किसकी है। पुलिस कर्मी की भी कार होगी तो कार्यवाही करेंगे। अभी हादसे की जांच शुरू की जा रही है।

बागेश्वर धाम: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में मिली चुनौती को किया स्वीकार: बोले 30 लाख नही चाहिये

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button