बैतूल- रानीपुर मार्ग मारुख नदी के पास रेत से भरा ट्रेक्टर पलटा 2 की मौत

बैतूल– बैतूल -रानीपुर मार्ग जिला मुख्यालय से कुछ दूर स्थित बंजारी माई मारुख नदी के पास रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
मिली जानकारी के पास बुधवार सुबह मारुख नदी के पास रेत से भरा ट्रेक्टर पलट गया हादसे में रिंकू और सतीश नाम के दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की जानकारी मिली है। हादसे में राजन चौहान और सोनू घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



