Betul Crime News: अनाज चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिकअप जप्त

बैतूल- अनाज की बोरे चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 13 जनवरी को  फरियादी रूपेश पिता गोपाल आर्य उम्र 35 साल निवासी ग्राम आदर्श पिपरिया ने थाना चिचोली में रिपोर्ट  कि जिसमे बताया कि वह  गल्ला व्यापारी है जो गाँव गाँव जाकर गल्ला खरीदी करता है। जिसने गाँवों से खरीदे हुए गल्ले व महुए को रखने के लिए ग्राम आदर्श पिपरिया में सतीश उईके के खाली मकान को किराये से लिया था। जहां पर उसने गांवो से खरीदा हुआ अनाज गल्ला रखा था। 10 जनवरी  की दरम्यानी रात में किसी अज्ञात चोर ने उक्त मकान का ताला तोड़कर मकान में रखा 30 कट्टी महुआ वजन 12 किवंटल, 05 कट्टी गेंहू वजन 3.5 किवंटल एवं 07 कट्टी चना वजन 04 क्विंटल कुल किमती 61900/- रूपये का चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 20/23 धारा 457,380 भादलि का पंजीबद्ध कर विवेचना लिया। विवेचना के दौरान 14 जनवरी की रात्रि में ग्राम आदर्श पिपरिया में ग्रामवासियों एवं हमराह स्टाफ की मदद से तीन संदेहियों  1. धरमदास उर्फ मंगल पिता इन्दल यादव जाति गौंली उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंगार चावडी 2. पवन पिता शमशेर यादव जाति गौंली उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गोधना 3. धनराज पिता गणेश यादव जाति गौंली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बारंगवाडी सभी थाना चिचोली से हिकमतअमली से पूछताछ की गई जिन्होने अपने फरार साथी सुनील उर्फ बंदर पिता रंगेसु कवडे जाति गौंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गोंडू मंडई थाना चिचोली जिला बैतूल के साथ मिलकर  अनाज व महुआ चोरी करना स्वीकर किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मश्रूका 30 कट्टी महुआ वजन 12 किवंटल, 05 कट्टी गेंहू वजन 3.5 किवंटल एवं 07 कट्टी चना वजन 04 किवंटल कुल किमती 61900/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा कंपनी की बोलेरो पिकप क्रमांक एमपी 28 जी 3457 को बरामद कर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे थानाक्षेत्र एवं जिले के अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पृथक से अनुमति प्राप्त कर पूछताछ की जावेगी।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक सुश्री तरन्नुम खान, चौकी प्रभारी भीमपुर उप निरीक्षक बसंत अहके, उनि अवधेश तिवारी, सउनि अजय अजनेरिया, सउनि राजेश कलम, प्र. आर. 210 विकास वर्मा, प्र. आर. 260 आशीष कवडकार, प्र. आर. 538 जाकिर खान, प्र. आर. 298 राजेश बमरेले, आर. 629 दिलीप डुडवे, आर. 569 विवेक यादव, आर. 155 मनीष उइके, सै. 139 विश्वजीत एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button