झूला बन गया फांसी का फंदा, 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बैतूल। घर में झूला झूलते समय फांसी का फंदा बन जाने से बालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 13 साल के फुटबॉलर सोबू के लिए घर मे लगा झूला फांसी का फंदा बन गया। झूला उसके गले मे ऐसे फंसा की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वह कोठीबाजार स्तिथ तिलक वार्ड में रहने वाले श्री अंजुम का इकलौता पुत्र था। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि सोबू पिता अंजुम 13 कक्षा 9 वी का छात्र था। आज अपने घर मे वह झूला झूल रहा था। यह झूला पलंग के पास बंधा हुआ था। झूलते हुए कुछ ऐसा हुआ कि यह झूला फंदे की तरह सोबू के गले मे फंस गया। जिससे उसकी सांस रुक गयी और वह वही पलंग पर गिर पड़ा। जिस समय यह हादसा हुआ माँ पीछे के कमरे में काम कर रही थी। जबकि लकुवा ग्रस्त पिता घर पर नही थे। माँ ने जब कमरे में आकर सोबू को देखा तो वह पलंग पर बेसुध पड़ा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक का शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक इकलौता पुत्र था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।