दिन के तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी, ठंड से मिली राहत
बैतूल- शनिवार को तापमान में भारी गिरावट के बाद रविवार को तापमान के बढ़ोतरी हो गई है। तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार रविवार का न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया है। न्यूनतम तापमान में 1.7 और अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की है। तापमान बढ़ने से दिन में ठंड से राहत मिली है लेकिन रात के समय अभी भी ठंड के तेवर जारी है। नीचे चार्ट में मौसम संबंधित जानकारी दी गई है।