J.H. college Betul: जेएच कॉलेज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, आज फिर हो गई सिर फुटव्वल

फ़ाइल फ़ोटो

J.H. college Betul : बैतूल– जिले का सबसे बड़ा कॉलेज जयवंती हकसर महाविद्यालय (Jaywanti Haksar College) इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में छाया हुआ है। कॉलेज कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले कॉलेज के प्राचार्य और एक विद्यार्थी के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया था यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि बुधवार को कॉलेज परिसर में कुछ युवकों के बीच जमकर हाथापाई होने की जानकारी सामने आई है। विवाद की जानकारी मिलते ही गंज पुलिस मौक पहुंची तब तक विवाद शांत हो गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर निवासी देवा पांडे नाम के युवक के साथ चिंटू ठाकुर नाम के युवक द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट की घटना में देवा को सिर में गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया है। प्रचार्य तिवारी के आते ही कॉलेज में फिर विवाद होने लगे है। गंज थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि विवाद के संबंध में प्राचार्य से जानकारी मांगी गई है। अभी किसी की शिकायत थाने में नहीं आई है।

7 December Ka Rashifal:7 दिसंबर 2022 का राशिफल, इन 4 राशि वालों को होगा आज धन लाभ

इनका कहना है…

कुछ युवकों के बीच विवाद होने की जानकारी मुझे भी मिली है लेकिन युवकों के नाम कभी सामने नहीं आए हैं। मैं जानकारी जुटा रहा हु विवाद करने वाले युवक कौन है।
आर के तिवारी प्रचार्य जेएच कालेज बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button