
बैतूल– शराब के नशे में धुत युवक बाढ़ का पानी पर कर रहा था। पानी के तेज बहाव में युवक बाइक सहित बह गया है। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि बुधवार को मांडवी जावरा निवासी कुडलिक पिता नारायण दरवाई ग्राम ठानी के पास बनी पुलिया के ऊपर से बाढ़ का पानी होने के बावजूद पुलिया पार कर रहा था। कुडलिक बाइक सहित बाढ़ में बह गया है। घटना सुबह 11 बजे की है। कुडलिक के साथ एक और युवक बाइक पर पीछे बैठा था। पीछे बैठे युवक ने देखा कि बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है तो युवक बाइक से उतर गया। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस बाढ़ में बहने वाले युवक की तलाश कर रही है।
Back to top button