पार्वतीबाई या फिर कल्पना धोटे इन दो में से चुनेंगे नगर पालिका अध्यक्ष

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल- 8 अगस्त को नगरपालिका बैतूल अध्यक्ष का चुनाव होगा। कई दिनों से अध्यक्ष के नाम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर चल रही है। यह तो पहले से ही तय हो गया कि भाजपा के पार्षद सबसे ज्यादा है तो अध्यक्ष भी भाजपा का ही बनेगा। अध्यक्ष की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। इन नामों में से एक नाम चुनना आसान नहीं है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए लगभग नाम तय होने की स्थिति में है। चंद्रशेखर वार्ड की पार्षद पार्वतीबाई बारस्कर या फिर मोती वार्ड की पार्षद कल्पना धोटे इन दो नाम मे से ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। भाजपा ने चुने गए पार्षदों की घेराबंदी करके रखी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पार्षदों को भाजपा ने खंडवा होटल में ठहराया है। पार्वतीबाई बारस्कर और कल्पना में से एक नाम तय करने के लिए रविवार को भाजपा उच्च पदाधिकारियों की बैठक होगी इसमें नाम फाइनल होगा। दोनो नाम मे से एक नाम चुनने के लिए खींचतान चल रही है। सूत्र यह भी बताते है कि उम्र का पेच नही आया तो पार्वतीबाई बारस्कर का नाम फाइनल किया जाएगा। हालांकि पार्वती बाई पूर्व में भी नपा अध्यक्ष रह चुकी है और उन्हें अच्छा अनुभव है। जिसका भी लाभ मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायशुमारी में भी यही दो नाम सबसे ज्यादा आए हैं।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button