Betul Road Accident :  कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Betul Road Accident: Car hits motorcycle; youth dies, one critically injured.

Betul Road Accident :  कोतवाली थाना के पाढर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक के दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया शुक्रवार शाम को  पाढर क्षेत्र मेघा ढाबे के पास हाइवे क्रॉस करते समय तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष उइके उम्र 33 वर्ष निवासी पोखरा थाना शाहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। कमलसिंह जांगड़े नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। शनिवार को मृतक का जिलाअस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button