Betul News : बैतूल में दाल मिल स्थापना का सुनहरा अवसर, 30 अगस्त तक करें आवेदन

Betul News: Golden opportunity to set up a pulse mill in Betul; apply by August 30.

Betul News : बैतूल  जिले में दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दलहन फसलों के प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दाल मिल प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के चयनित जिलों में कुल 55 प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने की योजना है। इसी क्रम में बैतूल जिले के लिए एक दाल मिल (प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट) स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

योजना के तहत एफपीओ, क्लस्टर लेवल फेडरेशन , प्राथमिक कृषि साख समितियां, अधिनियम के तहत पंजीकृत अन्य उपक्रम तथा पात्र व्यक्तिगत आवेदक आवेदन कर सकते हैं। पात्र परियोजना लागत पर अधिकतम 33 प्रतिशत अथवा 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। यह अनुदान शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन प्रदान किया जाएगा। भवन, गोदाम एवं भंडारण संबंधी अधोसंरचना के लिए भी निर्धारित सीमा के अंतर्गत सहायता का प्रावधान है।

दाल मिल की स्थापना बैंक ऋण के आधार पर करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत ब्याज सहायता का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी तथा आवेदन के साथ निर्धारित धरोहर राशि के डिमांड ड्राफ्ट की स्कैन प्रति अपलोड करना आवश्यक होगा। पात्र आवेदकों का चयन जिलेवार कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल “www.chc.mpdage.org” (https://reference-url-citation.invalid/0) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button