Betul News : बैतूल कलेक्टर डॉ. सोनवणे का सख्त एक्शन, गड़बड़ी कर रिश्तेदारों के नाम जमीन खरीदने के मामले में चार पटवारी निलंबित

Betul News: Betul Collector Dr. Sonawane takes strict action; four *patwaris* suspended in a case involving the purchase of land in the names of relatives through irregularities.

Betul News Today : बैतूल  शासकीय नियमों की अनदेखी कर रिश्तेदारों के नाम जमीन खरीदने तथा इससे शासन को राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में तहसील आमला के पटवारी आनंदराव मोहबे, सुरेंद्र मस्की, नितेश पवार और सागर राठौर के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रकरण में विभागीय जांच भी संस्थित की गई है।

प्रकरण में संबंधित पटवारियों द्वारा आमला मेन रोड स्थित व्यावसायिक भूमि को शासन की अनुमति के बिना आवासीय प्रयोजन के लिए डायवर्जन किए जाने तथा शासन को जानकारी के बिना करोड़ों रुपये की भूमि रिश्तेदारों के नाम पर खरीदे जाने का मामला सामने आया है। इससे शासन को लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी की राजस्व हानि पहुंचने की बात जांच में सामने आई है।

मामले की जांच तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), आमला द्वारा की गई। जांच के दौरान भूमि संबंधी अभिलेखों, क्रय-विक्रय की प्रक्रिया एवं अन्य संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

जांच में पाया गया कि चारों पटवारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों के नाम से ग्राम आमला मेन रोड स्थित भूमि का बिना आवश्यक अनुमति क्रय किया गया। इस संबंध में संबंधित पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था। प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे द्वारा की गई कार्रवाई के साथ ही पूरे प्रकरण में विभागीय जांच बैठाई गई है, ताकि संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका, भूमि क्रय-विक्रय की प्रक्रिया तथा शासन को हुई राजस्व क्षति के संबंध में विस्तृत जांच की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button