Betul News : विधायक खंडेलवाल ने ग्राम बोरपानी में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

Betul News: MLA Khandelwal inaugurated a sub-health center built at a cost of ₹65 lakh in Borpani village.

Betul News :  बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने 12 अगस्त को आठनेर जनपद के ग्राम बोरपानी में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बोरपानी में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र से बोरपानी और आसपास के ग्रामीणों के लिए यह बहुत जरूरी सुविधा है। अब गांव के लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा अपने गांव के पास ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्री कृष्णा गायकी, श्री गोवर्धन राने, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा कमलेश सोलंकी, जनपद सदस्य श्री राजू सलाम समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button