Betul News : ग्राम सिरडी में सरकारी स्कूल परिसर बना शराबियों का अड्डा, प्रतिदिन पड़ी मिलती शराब की बोतलें

Betul News: Government school premises in village Sirdi have become a den of alcoholics, liquor bottles are found lying there every day.

Betul News :  मुलताई थाना क्षेत्र के विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम सिरडी के सरकारी स्कूल परिसर को शराबियों ने अपना अड्डा बना लिया है। रात के समय स्कूल परिसर में जाम के प्याले छलकने लगते है। जब सुबह स्कूल खुलता है तो शराब की बोतलें पड़ी मिलती है। ग्रामीण  विवादों से बचने के लिए शिकायत करने आगे नही आते है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरडी के सरकारी स्कूल को शराबियों ने अड्डा बना लिया है। शाम ढलते ही यह शराबी शराब पीने लगते हैं। खास बात यह है कि शराबी स्कूल परिसर को शराब पीने का सुरक्षित अड्डा मानते है। ग्रामीणों ने बताया कि शराबियों के अलावा अवैध गतिविधियां भी होती है। कई बार स्कूल परिसर में कंडोम भी पड़े मिले है।
Oplus_131072
सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
गाँव में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की सख्ती नही होने से शराबियों के हौसले बुलंद हो गए है। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नही हुई है।
गांव में बिक रही अवैध शराब
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ले से हो रहा है। गाँव में कई घरों में शराब बिकती है। अवैध शराब की गतिविधियों के कारण महिलाएं सबसे ज्यादा भयभीत है। गाँव मे आये दिनों शराबी विवाद करते रहते है।
इनका कहना है….
स्कूल परिसर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विकास पटेल थाना प्रभारी मुलताई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button