Betul Road Accident : बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र बैतूल- परतवाड़ा मार्ग केरपानी पानी के पास सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलती ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को केरपानी घाट में बाइक सवार युवक ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गए। हादसे में जामन्या निवासी दुर्गेश कासदेकर उम्र 17 की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर बोनट लेकर चला गया। थाना प्रभारी वाहिद खान ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।