Petrol-Diesel, LPG Price Cut : महंगाई से राहत: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी ₹180 तक हुआ कम
Petrol, Diesel, and LPG Price Cut: Relief from inflation—petrol cheaper by ₹5 and diesel by ₹3; commercial gas cylinder price reduced by up to ₹180.
Petrol-Diesel, LPG Price Cut : देशभर में आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है।
भोपाल में नायरा एनर्जी के पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर से घटकर 119.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 106 रुपए से घटकर 102.57 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे नायरा के पेट्रोल पंपों से ईंधन भरवाने वाले वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा। अन्य पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डैम में कोई बदलाव नहीं किया है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम हुए कम
वहीं, तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ी राहत देते हुए औसतन 180 रुपए तक की कटौती की है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपए से घटकर 2930 रुपए हो गई है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा। गैस खर्च कम होने से चाय, नाश्ता, भोजन और थाली की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में कैटरिंग का खर्च भी कम हो सकता है।
पेट्रोल-डीजल और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आई इस कमी को महंगाई के बीच आम जनता और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

