LPG Price Hike: मंहगाई का लगा झटका ,गैस सिलेंडर महंगा, 42 रुपये बढ़ाये दाम
LPG Price Hike: Inflation shocks gas cylinders, prices hiked by Rs 42
LPG Price Hike : देशभर में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹42 तक की वृद्धि की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
नई कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹3113.50 हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत ₹53.50 बढ़कर ₹3255.50 तक पहुंच गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ सकता है।
इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस महंगी होने से बाहर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ सकता है। होटल और रेस्तरां संचालकों की लागत बढ़ने से ग्राहकों को भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।
