जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज की रात होगी निर्णायक रात

  • बैतूल- कल शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाएगा। अध्यक्ष जरूर कल चुना जाएगा लेकिन आज रात में ही यह तय हो जाएगा कि किसकी ताजपोशी होगी। यू कहे कि आज की रात निर्णायक रात होगी। जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्य अधिक चुने गए है। जिससे यह साफ तो हो गया कि भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। अध्यक्ष पद की दावेदारी में कई नाम सामने आ रहे है। जिसमें राजा पवार, राजा ठाकुर, मंगल सिंह धुर्वे का नाम ज्यादा चर्चा में है। जानकारी के अनुसार भाजपा की आज रात को अहम बैठक होने वाली है जिसमे अध्यक्ष के नाम को फाइनल किया जाएगा। भाजपा की खासियत यह है कि जिस भी व्यक्ति का नाम ज्यादा उछलता है उन्हें किनारे लगकर नए चेहरे को सामने लाती है। जिला पंचायत चुनाव में भी कुछ ऐसे ही होने की ज्यादा संभावना बनी हुई है।सूत्र बताते है कि भाजपा राजा पवार या फिर राजा ठाकुर के नाम पर मोहर लगा सकती है। अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए होशंगाबाद से शिवचौबे बैतूल पहुंचे हैं। उनके आते ही अध्यक्ष को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। आज रात में नाम फाइनल कर दिया जाएगा और कल सुबह इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्यों को दे दी जाएगी।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button