Betul Bjp News : कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास और विक्रम ने किया पलटवार, कही यह बात

Betul BJP News: BJP Mandal President Vikas and Vikram retaliated against the Congress protest, saying this

बैतूल भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास और विक्रम वैध

Betul Bjp News : बैतूल में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जलसंकट जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि निलय डागा को अपना विधायक कार्यकाल याद करना चाहिए, जब शहर में लोगों को चार-चार दिन तक पानी नहीं मिलता था। ग्रामीण और आंचलिक क्षेत्रों में महिलाओं को कई किलोमीटर दूर पैदल जाकर पानी लाना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदर्शन में अपनी महिला पदाधिकारियों को आम महिलाओं की तरह पेश किया, जबकि प्रेस नोट में केवल पुरुष नेताओं के नाम प्रमुखता से शामिल किए गए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर पालिका और प्रशासन लगातार पेयजल व्यवस्था सुधारने में जुटे हुए हैं। गर्मी के कारण जलस्तर गिरने और तकनीकी समस्याओं से कुछ इलाकों में अस्थायी परेशानी आई है, लेकिन इसके समाधान के लिए अतिरिक्त टैंकर, मोटर मरम्मत और नई पाइपलाइन की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। अब जब भाजपा विकास कार्य कर रही है तो कांग्रेस केवल धरना-प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि पेयजल संकट के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द स्थिति सामान्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button