Betul Road Accident : पिकअप वाहन पलटने से महिला और बच्चे की मौत, 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Betul Road Accident: Woman and child killed, 8 injured, admitted to district hospital after pickup vehicle overturns

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माहूपानी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन में सवार एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन चिचोली क्षेत्र से गुजर रहा था। अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में सिंगोट थाना क्षेत्र के पिपलोद निवासी भूरी बाई पति कमल गोस्वामी (55 वर्ष) तथा मयूर पिता कारण (8 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं हादसे में समीर पिता संजू (20 वर्ष), मनीषा (20 वर्ष), सपना (33 वर्ष), रश्मि (8 वर्ष), मीणा, संजना, मीणा (20 वर्ष) तथा बगडोना निवासी अनिल घायल हो गए।

सूचना मिलते ही चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button