MP Heatwave Alert: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, खजुराहो में तापमान 46 डिग्री पर पहुँचा
MP Heatwave Alert: Severe heat wave wreaks havoc in Madhya Pradesh, temperature reaches 46 degrees in Khajuraho
MP Heatwave Alert : मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 46 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नौगांव में 45.5 डिग्री और श्योपुर में 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
राजधानी भोपाल में पारा 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं इंदौर और बैतूल में 42 डिग्री के आसपास तापमान रहा। जबलपुर, धार और नर्मदापुरम जैसे शहरों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिला।पर्वतीय क्षेत्र पचमढ़ी में अपेक्षाकृत राहत रही, जहां तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश तापमान सूची (डिग्री सेल्सियस में)
- छिंदवाड़ा – 42.8°C
- दमोह – 44.0°C
- जबलपुर – 42.7°C
- खजुराहो – 46.0°C
- मंडला – 44.0°C
- नरसिंहपुर – 43.0°C
- नौगांव – 45.5°C
- रीवा – 44.4°C
- सागर – 43.7°C
- सतना – 44.4°C
- सिवनी – 41.4°C
- सीधी – 44.4°C
- टीकमगढ़ – 44.5°C
- उमरिया – 43.2°C
- मालनखंड – 43.0°C
- बैतूल – 42.0°C
- भोपाल – 43.4°C
- दतिया – 44.7°C
- धार – 42.7°C
- गुना – 44.0°C
- ग्वालियर – 43.4°C
- नर्मदापुरम – 42.8°C
- इंदौर – 42.0°C
- खंडवा – 43.1°C
- खर्गोन – (डेटा उपलब्ध नहीं)
- पचमढ़ी – 34.2°C
- रायसेन – 44.0°C
- राजगढ़ – (डेटा उपलब्ध नहीं)
- रतलाम – 44.0°C
- शाजापुर – (डेटा उपलब्ध नहीं)
- श्योपुर – 44.8°C
- शिवपुरी – (डेटा उपलब्ध नहीं)
- उज्जैन – 42.4°C



