Betul Road Accident : दो सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत, अज्ञात वाहन चालकों की तलाश शुरू
Betul Road Accident: Two youths died in two road accidents, search for unknown drivers begins.
Betul Road Accident : बैतूल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार रात हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में अज्ञात वाहनों ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में बजरंग मंदिर के पास हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोशन पिता पिंटू टेकाम (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- MP News : एमपी बोर्ड ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई, जाने अब कब तक कर सकेंगे आवेदन
दूसरी घटना गंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोमवारी के पास सामने आई। यहां भी एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गोलू पिता गगन उइके (23) की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भी शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दोनों मामलों में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर किया है।



