Gold- Silver Price 23 April 2026: आज धड़ाम से गिरे सोने- चांदी के दाम, 4 हजार कम हुए सिल्वर के रेट
Gold-Silver Price 23 April 2026: Gold and silver prices fell sharply today, silver rates decreased by 4 thousand.

Gold- Silver Price 23 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को दिन के सोने- चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 151189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 150584 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 138489 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 113392 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 88446 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 24 कैरेट सोने के दाम में लगभग 927 रुपये कम हुए है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 43 हजार 937 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है। चांदी के दाम में एकाएक 4 हजार 745 रुपये सस्ती हुई है।
