Betul News : खेत से मोटर पंप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आमला पुलिस की कार्रवाई, 1.20 लाख का मशरूका जप्त

Betul News: 2 accused arrested for stealing motor pump from farm, action by Amla police, confiscated goods worth Rs 1.20 lakh

Betul News : बैतूल आमला पुलिस को खेत से चोरी पानी की मोटर पंप को बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुदामा पिता मनोहर सिंह निवासी खरपाखेड़ी थानाप आमला ने शिकायत दर्ज की गई जिसमें बताया कि 5 अप्रैल की रात्रि को खेत में बने टीन शेड से बने कमरे का ताला तोडक़र अज्ञात लोगों ने पानी का मोटर पंप चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मुखबीर की सूचना और तकनीकि साक्ष्य के आधार पर पाथाखेड़ा निवासी अमित पिता पंचम मालवीय उम्र 35 वर्ष और राजेन्द्र पिता सुपसिंह रघुवंशी 21 वर्ष को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों युवकों से सख्ती से पुछताछ की तो उन्होंने मोटर पंप चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियो के पास से ओपल व्हील मोटर 3 हॉस पॉवर की बरामद की है जिसकी कीमत 25 हजार रूपए बताई जा रही है। चोरी में प्रयुक्त किए गए औजार जिसमें 13 पट्टी पाना, पांच रिंग पाना, एक केची-कटर, हथोड़ी, आरी, लीवर और चोरी के दौरान स्तमाल की गई टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी को बरामद किया है। बरामद किए गए कुल मशरूका की कीमत 1 लाख 20 हजार रूपए आकी गई है। इस कार्रवाई में आमला पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button