Betul Crime News : महुआ बीनने के विवाद में हत्या चिचोली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Murder in a dispute over picking Mahua, Chicholi police arrested the accused within 24 hours.

Betul Crime News : बैतूल जिले के थाना चिचोली पुलिस को हत्या के प्रकरण का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में चिचोली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक फरियादिया लक्ष्मी पति खुड्डा धुर्वे उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरईखापा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका खेत तथा पड़ोसी राकेश धुर्वे का खेत आपस में लगा हुआ है, जिनकी मेड़ पर महुआ का पेड़ स्थित है। महुआ सीजन में दोनों पक्ष उक्त पेड़ से महुआ बीनते हैं।

3 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे फरियादिया के पति खुड्डा धुर्वे महुआ बीनने खेत गए थे। इसी दौरान आरोपी राकेश धुर्वे ने महुआ बीनने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल खुड्डा धुर्वे को उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

थाना चिचोली ने उक्त प्रकरण  मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उपचार के दौरान घायल खड्डा धुर्वे की  मृत्यु होने पर  धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराओं (धारा 296(ए), 115(2), 351(2) बीएनएस एवं धारा 194 बीएनएसएस) से बढ़ाया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

त्वरित पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिला साइबर शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी राकेश पिता फूलचंद धुर्वे उम्र 42 वर्ष निवासी सिंगरईखापा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी चिचोली श्री हरिओम पटेल, उनि. गजेन्द्र भदौरिया, उनि. दिलीप यादव, प्रआर. सुनील राठौर, प्रआर. मुकेश उइके, प्रआर. शैलेश कुमार, आर. मनीष उइके, आर. कोमल मीना, आर. चालक हेमराज बरकड़े एवं आर. राजू उइके की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button