LPG Gas Cylinder : मंहगाई का लगा जबदस्त झटका, गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी

LPG Gas Cylinder: Inflation hits hard, gas cylinder prices rise sharply

LPG Gas Cylinder :  1 अप्रैल 2026 से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन आम लोगों और खासकर कारोबारियों को झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी( commercial cylinder prices) सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

ताजा अपडेट के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 195.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है। यह नई कीमतें आज से देशभर में लागू हो गई हैं, जिसका असर दिल्ली समेत सभी प्रमुख शहरों में देखने को मिलेगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल महंगाई से थोड़ी राहत मिली है, जबकि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों की लागत जरूर बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button