Betul News : बैतूल में बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाईक जप्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार

Betul News: Bike thief gang busted in Betul, 10 bikes seized, one accused arrested, one absconding

Betul News : बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के बाईक चोर गिरोह का पर्दाफास करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके पास से 10 चोरी की बाईक जप्त की है। भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि 24-25 मार्च की दरमियानी रात को मुख्बीर से सूचना प्राप्त हुई थी की भीकुंड रोड पर चोरी की मोटर सायकिल से घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही युवक को पकड़ा गया। जब युवक से पूछताछ में अपना नाम अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र), हाल भैंसदेही निवासी होना बताया गया। जब युवक से बाईक के संबंध में पुछताछ की तो उसने बताया महाराष्ट्र के बैरागढ़ निवासी गोलू उर्फ अनिल नाम के एक व्यक्ति से बाईक खरीदना बताया गया। जब पुलिस ने सख्ती से पुछताछ की तो युवक ने चोरी की बाईक गुपतवाड़ा के जंगल में छिपा के रखने की बात कबूल की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 9 मोटर सायकिल बरामद की। इस तरह से कुल 10 बाईक की जप्ती की है। इस मामले में एक आरोपी गोलू अभी भी फरार है। जप्त की गई बाईक की कीमत 5 लाख 30 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुछताछ के दौरान और बाईक मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button