Betul News : ससुन्दरा चेक पोस्ट पर गुंडागर्दी! वसूलीबाजों की दबंगई के खिलाफ भड़के वाहन चालक, मौके से भागे उगाहीबाज, आज नही हुई वसूली
Betul News: Hooliganism at the Susundra checkpost! Drivers lash out against extortionists' high-handedness, extortionists flee the scene, and no extortion took place today.

Betul News : बैतूल-नागपुर हाईवे के ससुन्दरा चेक पोस्ट पर चल रही अवैध वसूली ने आखिरकार वाहन चालकों का सब्र तोड़ दिया। शुक्रवार रात हालात तब बिगड़ गए जब वसूलीबाजों की मनमानी के खिलाफ चालकों ने मोर्चा खोल दिया।
आरोप है कि बंद पड़े चेक पोस्ट पर भी धड़ल्ले से उगाही का खेल चल रहा था। हर गुजरने वाले वाहन से जबरन पैसे ऐंठे जा रहे थे। लेकिन इस बार चालकों ने चुप्पी तोड़ दी—और फिर शुरू हुआ जोरदार हंगामा।
चालकों का गुस्सा देख वसूलीबाजों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वे दुम दबाकर मौके से फरार हो गए। आक्रोशित चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और प्रशासन की पोल खुल गई।
सवाल उठता है—जब चेक पोस्ट बंद है तो आखिर ये अवैध वसूली किसके संरक्षण में चल रही है? जिम्मेदार अधिकारी आखिर क्यों खामोश हैं?
वाहन चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध वसूली पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और उग्र होगा।
अब देखना ये है कि प्रशासन जागता है या फिर वसूलीबाजों का खेल यूं ही चलता रहेगा!



