Betul News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल को बैतूल में हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Betul News: Thousands of people in Betul paid tribute with moist eyes to late Ms. Surabhi Khandelwal, daughter of Bharatiya Janata Party state president Hemant Khandelwal.
Betul News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री, स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल की स्मृति में बुधवार को बैतूल स्थित विजय सेवा न्यास के सामने न्यू बैतूल ग्राउंड, कोठी बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा। श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक एवं परिजनों ने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल को स्मरण करते हुए कहा कि उनका देवलोकगमन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें, ऐसी प्रार्थना है।

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद – स्वर्गीय सुश्री सुरभि खण्डेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश शासन के मंत्री इंदर सिंह परमार, नारायण सिंह कुशवाहा, चौतन्य काश्यप, निर्मला भूरिया, नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, नर्मदापुरम विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव, महामंडलेश्वर प्राचीन जगन्नाथ मंदिर अयोध्या धाम श्री श्री 1008 राघवदास जी महाराज, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, सुधीर गुप्ता, रोडमल नागर, अनिल फिरोजिया, महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, बैतूल जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, गंगाबाई उइके, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, राज बहादुर सिंह, पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह चौहान, शिवप्रसाद राठौर, अलकेश आर्य, मंगल सिंह धुर्वे, सुनीता बेले, अक्षत गौतम, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, नेहा बग्गा, वंदना त्रिपाठी, भक्ति शर्मा, संदीप रघुवंशी, बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवांर, बैतूल जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सारणी नपा अध्यक्ष किशोर वरदे, बैतूल नपा अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, मुलताई नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, चिचोली नपा अध्यक्ष वर्षा मालवीय, आठनेर नपा अध्यक्ष सुषमा जगताप, बैतूल बाजार नपा अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा, शाहपुर नपा अध्यक्ष विक्की नायक, भैंसदेही नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, अनिल सिंह कुशवाह, जितेंद्र कपूर, बसंत बाबा माकोड़े, आदित्य बबला शुक्ला, सूरजलाल जावलकर, डॉ. राजेंद्र देशमुख, राजेंद्र जैसवाल, ज्योतिषाचार्य डॉ. श्रीकांत दीक्षित, राजीव खंडेलवाल, गोविंद सिंह बुंदेला, अखिलेश खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कपूर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी, व्यवसायी, चिकित्सक, पत्रकार, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, परिवारजन, सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



