Betul News : एकतरफा प्यार में आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत नाजुक भोपाल रेफर

Betul News: Hurt by one-sided love, young man takes dreadful step, condition critical, referred to Bhopal

Oplus_131072

Betul News : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्रेम में आहत होकर 26 वर्षीय युवक ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घोड़ाडोंगरी निवासी राकेश कुमार एक होटल में काम करता है। मंगलवार सुबह उसने मानसिक तनाव में आकर अपने पेट पर चाकू से दो बार वार कर लिया। घटना के समय वह घर पर ही मौजूद था। परिजनों ने खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया। वहां भी हालत नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उसे भोपाल भेज दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से प्रेम करता था। युवती ने पहले उसके प्रस्ताव को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में इंकार कर दिया। इस बात से आहत होकर युवक गहरे मानसिक तनाव में चला गया और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button