Gold- Silver Price 04 March 2026 : आज होली पर सोना-चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 04 March 2026: Today, on Holi, the prices of gold and silver have increased again, know the rate of 10 grams of 22 carat gold.
Gold- Silver Price 04 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 4 मार्च 2026 दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 161322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 160676 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 147771 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 120992 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 94373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 89 हजार 848 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


