Betul Road Accident : इटारसी रोड बेतूल बसंत पेट्रोल पंप के पास एक कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हाथ से में तीन लोगों की मौत हो गई है दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार रात 3 बजे का बताया जा रहा है।
इस सड़क हादसे में गर्ग कालोनी बैतूल निवासी ऋतिक सोलंकी, रामनगर निवासी विजय प्रजापति, और अभय ठाकुर की मौत हो गई है। देवा पांडे और आकाश पाल गंभीर रूप से घायल है। प्रथमिक जानकारी सामने आई है कि पांच युवक एक ढाबे पर भोजन करके लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।