Betul News : बैतूल जिला जेल में हत्या की आरोपी महिला कैदी ने चूड़ियों के टुकड़े खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Betul News: In Betul district jail, a female prisoner accused of murder attempted suicide by eating pieces of bangles.

Betul News : बैतूल जिला जेल बैतूल में शनिवार सुबह एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने हाथ में पहनी कांच की चूड़ियों को तोड़कर उनके टुकड़े निगल लिए। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पति राजू उइके (35 वर्ष), निवासी घोघरी, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बैरक में थी। इसी दौरान उसने अपनी चूड़ियां तोड़कर उनके टुकड़े खा लिए। अन्य बंदियों ने जब उसे असहज हालत में देखा तो तत्काल जेल स्टाफ को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि पूनम अपने पति की हत्या के मामले में 17 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है।

प्रभारी जेलर योगेश शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही महिला कैदियों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button