MP Weather Today : मध्य प्रदेश के 28 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जाने आगामी दिनों किसे रहेगा मौसम

MP Weather Today: Rain and thunderstorm alert in 28 districts of Madhya Pradesh, know what the weather will be like in the coming days.

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Today :  मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावनाओं से किसानों की टेंशन बढ़ गई। बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक है। आगामी 26 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिससे बादल छाए रहेंगे। कही कही बारिश हो सकती है। 

इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग भोपाल ने ने सोमवार को जारी की गई एडवाईजरी ने अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़‌वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर
अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में झंझावत और वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी

India Meteorological Department के मौसम केंद्र, Bhopal द्वारा जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कुछ जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि कई स्थानों पर रात में ठंड का असर बना हुआ है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस तालुन (बड़वानी) में दर्ज किया गया। इसके अलावा धार/मंडला में 33.0 डिग्री, अलीराजपुर में 32.9 डिग्री, बैरागढ़ (सीहोर) में 32.6 डिग्री और नर्मदापुरम में 32.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। चित्रकूट (सतना) में 28.1 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 28.2 डिग्री, अमरकंटक (अनूपपुर) में 28.8 डिग्री और मलाजखंड में 28.9 डिग्री तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में सबसे कम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदसौर में 11.7 डिग्री, राजगढ़ में 12.4 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल)/इंदौर में 12.6 डिग्री और चित्रकूट (सतना)/रीवा में 13.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

दूसरी ओर सबसे अधिक न्यूनतम तापमान धार में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। सिवनी में 18.0 डिग्री, खंडवा में 17.6 डिग्री, सागर में 17.5 डिग्री और गुना में 17.1 डिग्री तापमान रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर जारी रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button