Betul News : सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नही होने पर कलेक्टर ने अधिकारियों के वेतन काटने और निलबंन के दिये निर्देश

Betul News: Collector directs officials to be suspended and salaries cut if CM Helpline complaints are not resolved

Betul News : बैतूल कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहकारिता, कृषि, वन, जल संसाधन, श्रम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के छात्रवृत्ति की शिकायतों को अनावश्यक लंबित रखने और लापरवाही पर प्रभारी सीडीपीओ सारणी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करने तथा लापरवाही पर प्रभारी सीडीपीओ मुलताई का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सेवा निवृत कर्मचारियों के जीपीएफ सम्बंधी प्रकरणों को लंबित रखने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बैतूल का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने और शिकायतों के निराकरण में कम प्रगति पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चिचोली प्रतिभा जैन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button